लाटघाट। अभी कोठरा के प्रधान की गली मारे तीन दिन भी नहीं बीते थे कि रविवार रात बदमाशों ने रौनापार के सेठकोली के प्रधान के सिर में गोली मारकर घायल कर दिया।
रौनापार थानाक्षेत्र के सेठाकोली के ग्राम प्रधान रामप्रवेश चौहान (38) पुत्र हरगोविंद चौहान और गांव के ही पूर्व बीडीसी मेंबर शेषनाथ मौर्य पुत्र सुभाष बाइक से आजमगढ़ से घर जा रहे थे। जीयनपुर थाना क्षेत्र के चुनहवा बाजार के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने रामप्रवेश को करीब शाम साढे सात बजे गोली मार दी।बाइक शेषनाथ मौर्य चला रहा था।पीछे बैठे प्रधान गोली लगते ही गिर पड़े। बदमाश गोली मारकर फरार हो गये। बदमाशो की संख्या दो बताई जा रही है। प्रधान को इलाज के लिए आज़मगढ़ ले जाया गया है। हालात गंभीर है।