फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह बाद दुकानदार की हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जगतगंज स्थित फोटोकॉपी दुकान के संचालक सतीश राय की हत्या का तकरीबन पांच माह बाद सोमवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने वारदात में बड़ी चौक थाना के हिस्ट्रीशीटर व पियरी निवासी महाबीर अग्रहरि और बाग बरियार सिंह के लालू उर्फ कृष्णचंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से देसी पिस्टल, दो कारतूस और दो बाइक बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार फोटोकॉपी कराने के दौरान हुए विवाद के कारण दोनों ने सतीश की गोली मार कर हत्या की थी।
विज्ञापन

गाजीपुर के रेवतीपुर के मूल निवासी और निराला नगर में रहने वाले सतीश राय की 25 अक्तूबर 2018 की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि इंस्पेक्टर चेतगंज दिनेश प्रकाश पांडेय ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के समीप रविवार की रात अपनी टीम के साथ संदिग्ध प्रतीत हो रहे लालू और महाबीर को गिरफ्तार किया। दोनोें ने पूछताछ में बताया कि छह अक्तूबर 2018 को सतीश की दुकान पर आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराए थे। फोटोकॉपी साफ न होने पर बगैर पैसा दिए जा रहे थे तो सतीश से कहासुनी हुई। इसी बात को लेकर सतीश की हत्या कर दी गई। हत्या से पहले महाबीर पर पांच मुकदमे और लालू पर तीन मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें