फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्का 60 रुपये लेकर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जिगना। थाना क्षेत्र के भिलौरा गांव निवासी फूलचंद पुत्र सुखलाल ठगी का शिकार होकर 60 हजार गवां बैठा। मंगलवार को फूलचंद इलाहाबाद बैंक शाखा बिहसड़ा बाजार में 60 हजार रुपया जमा करने गया था। फार्म भर कर जमा करने की तैयारी कर ही रहा था कि दो युवक उसके पास आए। एक ने फार्म तो एक ने पेन मांगा।
विज्ञापन

फूलचंद ने बताया कि अपना पुराना पैसा चढ़वाने के लिए पास बुक लिपिक को दिया था और पास बुक मिलने का इंतजार कर रहा था कि उसके बाद पैसा जमा करता। इसी बीच एक युवक ने दो हजार रुपये का छुट्टा मांगा। युवकों के छुट्टा मांगने पर फूलचंद्र अपनी पालिथिन में से सौ सौ का नोट निकाल कर दो हजार रुपये का छुट्टा दे दिया। इसके बाद जब पैसा कपड़े में लपेटने लगा तो दूसरा युवक उसके पास आया और अपना पैसा फूलचंद को पकड़ा दिया। इसी बीच एक युवक उसका पैसा छीन कर भाग निकला। पैसा लेकर भागते देख फूलचंद ने आप बीती बैंक अधिकारियों एवम् मौजूद सिपाही को बताने के बाद जिगना पुलिस को तहरीर दी ।प्रभारी निरिक्षक उदय प्रताप यादव ने तत्काल बैंक व आसपास तलाश किया नहीं मिला बैंक में लगे कैमरे से भुक्त भोगी ने पहचान किया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें