फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन समझाते रह गए और प्रेमी युगल चले गए दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोमवार की दोपहर नई दिल्ली जाने के लिए पहुंचे प्रेमी युगल को लेकर घंटों हाई प्रोफाइल ड्रामा चला। युवती के परिजन उसे उसके प्रेमी के साथ जाने से मना कर रहे थे लेकिन उसने किसी की एक ना सुनी। आखिरकार परिजनों को युवती की जिद के आगे झुकना पड़ा और प्रेमी युगल नई दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

शिवपुर थाना क्षेत्र की युवती और बिजनौर निवासी युवक बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस ने दोनों को बताया कि युवती के परिजनों ने सूचना दी है कि उसे युवक जबरन लेकर जा रहा है। इसी बीच युवती के परिजन भी बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच गए और उसे घर चलने के लिए कहने लगे। काफी देर तक मान मनौव्वल का दौर चला लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी रही। युवती और युवक के बालिग होने के कारण पुलिस भी चुपचाप मूकदर्शक बनी रही। आखिरकार युवती के मां-बाप उसकी जिद के आगे झुक गए और वो चली गई। चर्चा रही कि युवती अपने प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी थी और उसके परिजन विरोध कर रहे थे। इसी वजह से वो युवक को बुलाकर उसके साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें