फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस लाख की लूट-MIRZAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर (मिर्जापुर)। डोहरी गांव में रविवार की रात एक बजे सात डकैतों ने सुनील कुमार पटेल के परिवार के सदस्यों को असलहे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट की। डकैत जेवरात समेत 20 लाख रुपये का सामान ले गए। घटना चौकी से थोड़ी दूर पर हुई। मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामला चोरी का है।
विज्ञापन

सुनील कुमार पटेल के परिवार के लोग ने रविवार की रात 12 बजे तक टीवी पर मैच देखने के बाद सो गए थे। रात करीब एक बजे सात डकैत दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर घुस गए। बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को असलहे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने आठ कमरों में आलमारियों और बक्सों का ताला तोड़कर एक लाख 72 हजार रुपये, सोने की सात अंगुठियां, सोने की दो चेन, चार मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने के सात झुमके, सोने की सात चूड़ियां, दस जोड़ी पायल, चांदी का छल्ला, चांदी की थाली उठा ले गए। सुनील कुमार ने बताया कि डकैत 20 लाख का सामान ले गए हैं। डकैतों जेवरात के डब्बे, टूटे बाक्स घर से दूर भोका नाला के पास फेंक दिया। ग्रामीणों के अनुसार इलाके में तीन बार डकैतियां पड़ चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक मामले का भी खुलासा नहीं कर पाई है। इस मामले में सीओ चुनार सुधीर कुमार का कहना है कि मामला डकैती का नहीं, बल्कि चोरी का है। जांच की जा रही है। जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें