फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में कंपनी के कर्मचारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Mon, 01 Mar 2021 09:09 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
Gun Point
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र स्थित इमरानगंज बाजार के पास सोमवार सुबह 11 बजे कंपनी के कर्मचारी को असलहे से आतंकित कर बाइक सवार बदमाशों ने रुपये से भरा बैग लूट लिया। कर्मचारी कंपनी की विभिन्न शाखाओं से वसूली कर लौट रहा था। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है, इसके बावजूद पुलिस इसे गबन का मामला बताते हुए छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के इमरानगंज बाजार में विभिन्न उत्पादों की ऑनलाइन सप्लाई करने वाली कंपनी इलास्टिक रन फ्लिपकार्ट का कार्यालय है। इस कंपनी का रेडियांस कंपनी से पैसे के कलेक्शन करने का कांट्रैक्ट है। सोमवार को कंपनी का कर्मचारी पवन कुमार विश्वकर्मा निवासी धरनीधरपुर बोलेरो से चालक के साथ कलेक्शन लेने गया था। 

13 लाख रुपये से भरा एक बैग बचा

नगर के विभिन्न स्थानों से कलेक्शन करके सुबह करीब 11 बजे वह इमरानगंज बाजार स्थित इलास्टिक रन फ्लिपकार्ट ऑफिस से पांच लाख पचास हजार सात सौ रुपये लिए। वह ऑफिस से उतरकर वाहन के पास पहुंचा तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाश असलहे दिखाते हुए पवन से रुपये से भरा बैग छीनकर शाहगंज की तरफ भाग निकले।

इस दौरान कलेक्शन के रुपये से भरा एक बैग बच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का दावा है कि बचे हुए बैग में 13 लाख रुपये मिले। जिस बैग को छीनने की बात की गई है उसमें करीब दो लाख रुपये थे। जबकि पीड़ित के मुताबिक चार शाखाओं से कुल 15 लाख 78 हजार 874 रुपये वसूल किए गए थे। 
विज्ञापन

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार का कहना है कि रकम लेकर कार्यालय से बाहर आने पर दो युवकों ने कंपनी का कर्मचारी बताकर पीड़ित के साथ गबन किया है। पीड़ित की तहरीर पर गबन की धारा में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल कितने रुपये की लूट अथवा गबन हुआ इसे बताने से पुलिस बचती रही। पुलिस ने पीड़ित को भी मीडिया के सामने लाने से मना कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें