फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने में भी गोलमाल, परिवहन आयुक्त ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए दिए निर्देश 

Mon, 01 Mar 2021 08:54 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - फोटो : social
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की व्यवस्था में भी सेंधमारी शुरू हो गई है। वाहनों पर नकली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाई जा रही हैं। परिवहन आयुक्त ने अफसरों को यह फर्जीवाड़ा रोकने के निर्देश जारी किए हैं। आजमगढ़ जिले के अफसर इस गोलमाल पर शिकंजा कसने के लिए मैदान में उतर आए हैं।

विज्ञापन


दरअसल, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए शासन ने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की व्यवस्था शुरू कराई। वाहन निर्माताओं के संगठन सोसायटी आफ ओटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स ने वेबसाइट www.siam.in विकसित की। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बनाने वाली चार वाहन निर्माता कंपनियों को अधिकृत किया। 

शातिरों ने फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बाजार में उतार दीं

विज्ञापन

कंपनियों के अधिकृत डीलर के माध्यम से ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अनुमित प्रदान की गई, लेकिन शातिरों ने फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बाजार में उतार दीं। जिसे वाहनों पर लगाया जाने लगा। इसकी शासन को शिकायत पहुंची तो परिवहन विभाग हरकत में आ गया। अब जिले के अफसर इस फर्जीवाडे़ की रोकथाम में लगे हैं। हालांकि अभी तक जिले में इस तरह का फर्जीवाड़ा सामने नहीं आया है। फिर भी विभाग वाहनों को चेक कर रहा है।

आजमगढ़ के एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में भी फर्जीवाड़ा शुरू हो गया है। हालांकि अभी अपने जनपद में ऐसा कुछ नहीं है लेकिन बाकी कुछ जिलों में दुकानदार फर्जी नंबर प्लेट लगाकर लोगों से पैसे वसूल कर रहे हैं। शासन स्तर से सर्तकता बरतने और ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए निर्देश जारी किए हैं जिसके अनुपालन में चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें