फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में दो नकाबपोश बदमाशों ने फायर झोंक कर सराफा व्यवसायी और सभासद से की लूट

Fri, 26 Feb 2021 10:40 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
घटना के बाद सराफा दुकान के बाहर लगी भीड़
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के सादात बाजार में शुक्रवार की रात बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने सराफा व्यवसायी एवं वार्ड नंबर पांच के सभासद कृष्णानंद वर्मा के ऊपर फायर झोंक कर 25 हजार रुपये लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए।  सादात थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

                              
 सराफा व्यवसायी कृष्णानंद दुकान बंद कर जैसे ही निकले की नकाबपोश बदमाशों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। इसमें वह बालबाल बच गए। घटना से दहशत में आया व्यवसायी झोला फेंक कर भाग गया। इसी बीच नकाबपोश बदमाश झोला लेकर फरार हो गए। कृष्णानंद ने बताया कि झोले में करीब 25 हजार रुपये और बही खाता था। मौके पर पहुंची पुलिस को एक नौ एमएम का एक खोका भी बरामद हुआ है। दुकान की सीसीटीवी फुटेज को पुलिस चेक कर रही है। इस घटना से नगरवासियों में दहशत व्याप्त है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें