जौनपुर जनपद के सरपतहां थाना क्षेत्र के करीमपुर बिंद गांव के पास शुक्रवार की देर शाम बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गोली मार दी और बाइक लूटकर फरार हो गए। घायल युवक को सुईथाकला सीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। एसपी, एएसपी सहित अन्य पुलिस अफसरों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस ने जगह-जगह घेरेबंदी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव निवासी शंभूनाथ का पुत्र दीपू बिंद (24) गांव में ही किराने व सब्जी की दुकान चलाता है। करीब 20 दिन पहले उसकी शादी हुई थी। विवाह में मिली बाइक से वह शुक्रवार को पट्टी नरेंद्रपुर स्थित रिश्तेदारी में गया था। देर शाम करीब छह बजे वह बाइक से रामनगर बाजार की ओर जा रहा था कि करीमपुर बिंद गांव के पास बाइक से आए दो बदमाशों ने उसे तमंचा सटाकर रोक लिया।