फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: यूपी की महिला के नाम शारजाह में कंपनियां, 100 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; कई देशों के नेटवर्क

Wed, 18 Nov 2026 08:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र की एक महिला के नाम पर शारजाह में कंपनियां खोलकर करीब 100 करोड़ रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया है। जांच में कई देशों से गिरोह के तार जुड़े मिले हैं। सोनभद्र में ही 50 से अधिक म्यूल खाते मिले हैं, जिनसे 37 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेन-देन हुआ। देशभर से ठगी की 200 से अधिक शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक वर्मा ने दी पूरी जानकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ है। इस गिरोह ने सोनभद्र की महिला के नाम यूएई के शारजाह में कंपनियां खोलकर भारत में 100 करोड़ से अधिक की ठगी की। महज सोनभद्र में 36 करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेन-देन किया गया। 

विज्ञापन




साइबर ठगी के लिए सोनभद्र में खोलवाए गए लगभग 50 म्यूल खातों के खिलाफ देश भर से 200 से अधिक साइबर ठगी की शिकायतें सामने आईं है। बुधवार को साइबर थाने और एसओजी की टीम ने प्रयागराज के रहने वाले मास्टरमाइंड सौरभ की गिरफ्तारी किया। 
विज्ञापन


इस गिरोह का संबंध पासपोर्ट-वीजा के फर्जीवाड़े से भी जुड़ा है। गिरोह के तार यूएई-मिस्र (मिस्र अरब गणराज्य) के साथ नेपाल, थाईलैंड, कंबोडिया, मलयेशिया तक फैले होने की संभावना है। पूरे नेटवर्क को खंगालने और फर्जी पासपोर्ट-वीजा के जरिये लोगों को विदेश भेजने के बारे में भी जानकारी जुटाने के लिए टीमें गठित की गई हैं। आरोपी के पास से कई संदिग्ध सामग्रियां भी बरामद हुई हैं।

Trending Videos

जिला पुलिस ने की कार्रवाई

एसपी अभिषेक वर्मा ने बुधवार की दोपहर बाद पुलिस लाइन में आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा किया। बताया कि मई 2026 में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के गोरडीहा निवासी सोनू ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। 

बताया था कि नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसके गांव के रहने वाले अनुपम सिंह और प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र के नेवढि़या निवासी सौरभ सिंह ने वर्ष 2024 में उसका आधार-पैन कार्ड लिया और उसके जरिये बैंक में खाता खोलवाकर लाखों की साइबर ठगी की। 

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित अन्य बैंकों में बड़ी संख्या में म्यूल खाते खोलवाकर साइबर ठगी की जा रही है। संबंधित बैंक खातों से महज सोनभद्र में 36 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन पाया गया है। वहीं इन खातों के खिलाफ 200 से अधिक साइबर ठगी की शिकायतें मिली। जो शिकायतें और जानकारियां सामने आई हैं, उसके आधार पर यह माना जा रहा है इस गिरोह ने भारत भर में 100 करोड़ से भी अधिक की साइबर ठगी की है।

इन तरीकों से की जाती थी ठगी
ठगी के लिए विदेश में नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों के बैंक खाते खुलवाए जाते थे और उनके एटीएम कार्ड, पासबुक और सिम कार्ड प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय गिरोह को सौंपा जाता था। इसके बाद शेयर ट्रेडिंग, ऑनलाइन निवेश और अधिक मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी कर धनराशि संबंधित खातों में मंगवाई जाती थी। ऑनलाइन गेमिंग, निवेश, ऑनलाइन खरीदारी और अन्य डिजिटल माध्यमों से भी लोगों के साथ धोखाधड़ी की जाती थी।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी के बड़े अंतरराष्ट्रीय लिंकेज का खुलासा हुआ है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र में खाते खोलवाकर धोखाधड़ी की शिकायत की जांच में कई मामले उजागर हुए। महज सोनभद्र में वर्ष 2024 में खोलवाए गए खातों के जरिये 37 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन पाया गया। इन खातों पर 200 से अधिक साइबर ठगी की शिकायतें मिली हैं। कुल ठगी की धनराशि जोड़ने पर यह आंकड़ा 100 करोड़ से अधिक जा रहा है। इस गिरोह का संबंध फर्जी पासपोर्ट-वीजा तैयार कर लोगों के विदेश भेजने से भी पाया गया है। सामने आए तथ्यों की विस्तृत जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई है। - अभिषेक वर्मा, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें