फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एआईएमआईएम नेता के बेटे का मिला शव, लखनऊ के लिए घर से निकला था औरंगजेब; कोहनी पर चोट के निशान

Wed, 18 Nov 2026 07:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

जिले के कोट किला मोहल्ले में बुधवार सुबह एआईएमआईएम नेता अब्दुल्ला के 21 वर्षीय बेटे का शव मिला। वह मंगलवार शाम दोस्तों के साथ लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकला था। पुलिस के अनुसार, उसकी कोहनी के पास खरोंच के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
औरंगजेब उर्फ उमर की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ शहर के बाजबहादुर स्थित कोट किला मोहल्ले में बुधवार सुबह एआईएमआईएम के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अब्दुल्ला के बेटे औरंगजेब उर्फ उमर (21) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक मंगलवार शाम दोस्तों के साथ लखनऊ घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। बुधवार सुबह करीब छह बजे उसका शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


औरंगजेब का परिवार बिलरियागंज चुंगी के पास रहता है, जबकि कोट किला मोहल्ले में उसके मामा का मकान है। मंगलवार शाम वह दोस्तों के साथ लखनऊ जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद बुधवार सुबह कोट किला मोहल्ले में उसका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों में मातम

शव मिलने की खबर फैलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लग गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के पिता अब्दुल्ला ने बताया कि औरंगजेब शादीशुदा था और उसका एक पुत्र भी है। वह रोजी-रोटी के सिलसिले में जल्द ही दुबई जाने की तैयारी कर रहा था।

अब्दुल्ला वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में गोपालपुर सीट से एआईएमआईएम के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं। वर्तमान में वह गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी प्रभारी हैं। बेटे की अचानक मौत से परिवार के लोग सदमे में हैं।

शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की कोहनी के पास खरोंच के निशान मिले हैं। हालांकि, इन निशानों से मौत की वजह के बारे में फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें