फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट के खिलाड़ी संभालेंगे अमेरिकन फुटबाल टीम की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल, हैंडबाल जैसे खेलों के खिलाड़ी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय अमेरिकन फुटबाल (फ्लैग स्पर्धा) में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। रविवार को 20 सदस्यीय टीम जयपुर के लिए रवाना होगी। जहां 22 से 25 फरवरी के बीच होने वाली प्रतियोगिता में टीम हिस्सा लेगी। क्रिकेट खिलाड़ी शुभम चौहान को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।
विज्ञापन

अमेरिकन फुटबाल बोर्ड ऑफ कंट्रोल ग्रेड ऑरन इन इंडिया (बीसीजीआई) की ओर उत्तराखंड से आए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लोकेंद्र सिंह ने काशी विद्यापीठ में दो दिन के प्रशिक्षण में क्रिकेट, फुटबाल, हैंडबाल, वालीबाल के खिलाड़ियों को अमेरिकन फुटबाल के फ्लैग स्पर्धा के लिए तैयार किया है। टीम के कप्तान शुभम ने बताया कि बनारस में पहली बार इस प्रतियोगिता के लिए टीम को तैयार किया गया है। हमने खेल के सभी नियमों को प्रायोगिक तौर पर समझ लिया है। खेल का कोई अनुभव तो नहीं है फिर भी टीम के बेहतर करने की उम्मीद है। टीम में 18 खिलाड़ी काशी विद्यापीठ परिसर के हैं जबकि दो खिलाड़ी संबद्ध महाविद्यालय से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें