फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से चुनाव चिह्न की सूची जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार चुनाव में किसी को मूसल चुनाव चिह्न मिलेगा तो कोई भाला फेंकेगा। विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 197 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रत्येक निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन के वक्त अपनी पसंद के तीन विकल्प उपलब्ध कराए थे। इन विकल्पों में से उसे एक चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया, इस तरह अगर किसी प्रत्याशी को पहले नंबर का चुनाव चिह्न आवंटित किया जा चुका है तो अन्य विकल्पों का चुनाव चिह्न दिया जाएगा। 21 फरवरी को नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दयाशंकर उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय और राज्य की पार्टियों को छोड़ दिया जाए तो निर्दलीय प्रत्याशियों को ही चुनाव चिह्न मिलेंगे। आयोग की ओर से दी गई सूची के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
निर्दलीय प्रत्याशियों को ये चुनाव चिह्न मिलेंगे
मूसल और खरल, पेट्रोल पंप, फोन चार्जर, तकिया, अनानास, करनी, खाने से भरी थाली, प्लेट स्टैंड, हांडी, प्रेशर कूकर, पंचिंग मशीन, रेजर, रेफ्रीजरेटर, अंगूठी, रोड रोलर, रोबोट, रूम कूलर, रूम हीटर, रबर की मुहर, सेफ्टी पिन, आरी, स्कूल का बस्ता, कैंची, सिलाई की मशीन, पानी का जहाज, जूता, शटर, सितार, कूदने की रस्सी, स्लेट, साबुनदानी, जुराबें, सोफा, स्पैनर, स्टेपलर, स्टेथोस्कोप, स्कूल, स्टंप्स, झूला, स्विच बोर्ड, सिरिंज, टीवी रिमोट, मेज, चाय छलनी, टेलीफोन, टेलीविजन, टेनिस बल्ला व गेंद, टेंट, भाला फेंक, टीलर, टाफियां, चिमटा, दांत ब्रश, टूथपेस्ट्र ट्रे, त्रिभुज, ट्रक, तुरही, ट्यूबलाइट, टाइप मशीन, टायर, वैक्यूम क्लीनर, वायलिन, छड़ी, दीवार खूंटी, बटुआ, अखरोट, तरबूज, पानी का टैंक, कुंआ, हाथ रेहड़ी, सीटी, खिड़की, सूप, ऊन व सिलाई, नागरिक, कूड़ादान आदि का निशान तय किया गया है।
विज्ञापन

डिश एंटीना से लेकर ड्रिल मशीन तक
इसके अलावा डिश एंटीना, द्वार घंटी, ड्रिल मशीन, डंबल, कान की बालियां, बिजली का खंभा, लिफाफा, एक्सटेंशन बोर्ड, बांसुरी, फुटबाल, फुटबाल खिलाड़ी, फौव्वारा, फ्राक, फ्राइंग पैन, कीप (कुप्पी), गन्ना किसान, गैस सिलेंडर, गैस का चूल्हा, उपहार, अदरक, कांच का गिलास, ग्रामोफोन, हरी मिर्च, अंगूर, हाथ गाड़ी, हारमोनियम, टोपी, हेडफोन, हेलीकाप्टर, हेलमेट, हाकी और बाल, रेत घड़ी, आइसक्रीम, पानी गरम करने की राड, प्रेस, कटहल, केतली, किचन सिंक, भिंडी, लेडीज पर्स, लैपटाप, कुंडी, लेटर बाक्स, लाइटर, लूडो, लंच बाक्स, तुरहा बजाता आदमी, माचिस की डिब्बी, माइक, मिक्सी, नेल कटर, गले की टाई, नूडल्स कटोरा, कड़ाही, पैंट, मूंगफली, नाशपाती, मटर, पेन ड्राइव, कलम की नीब सात किरणों के साथ, पेन स्टैंड, पेंसिल डिब्बा, पेंसिल शार्पनर, पेंडुलम का चुनाव निशान निर्दलीय प्रत्याशियों को दिया जाएगा।
आटो रिक्शा और एयर कंडीशनर भी
वहीं अलमारी, सेब, आटो रिक्शा, एयर कंडीशनर, बेबी वाकर, गुब्बारा, चूड़ियां, फलों से युक्त टोकरी, बल्ला, बल्लेबाज, बैटरी टार्च, मोतियों का हार, बेल्ट, बेंच, साइकिल पंप, दूरबीन, बिस्किट, ब्लैक बोर्ड, आदमी व पाल युक्त नौका, बक्शा, ब्रेड, ब्रेड टोस्टर, ईंटें, ब्रीफकेश, ब्रश, बाल्टी, केक, कैलकुलेटर, कैमरा, कैन, शिमला मिर्च, कारपेट, कैरमबोर्ड, फूलगोभी, सीसीटीवी कैमरा, जंजीर, चक्की, चपाती रोलर, चप्पलें, शतरंज बोर्ड, चिमनी, चिमटी, कोट, नारियल फार्म, कलर ट्रे एवं ब्रश, कंप्यूटर, कंप्यूटर माउस, चारपाई, क्रेन, घन, कप और प्लेट, कटिंग प्लायर, हीरा, डीजल पंप का निशान मिलेगा।
इनसेट
निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए नियम
प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को बी फार्म के आधार पर चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। निर्दलीय उम्मीदवारों के पास अपनी पसंद के तीन चिन्ह चुनने का विकल्प है। इनमें से एक चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। अगर किसी चिन्ह पर एक से ज्यादा दावेदार होते हैं, तो रिटर्निंग आफिसर अंतिम फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें