फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन, बाबतपुर एयरपोर्ट से पुलिस सुरक्षा में रीजनल सेंटर तक पहुंची 1.85 लाख डोज

Wed, 13 Jan 2021 09:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना की जंग जीतने की दिशा में एक-एक कदम आगे बढ़ता ही जा रहा है। जिले में 16 जनवरी से शुरू होने वाले टीकाकरण के लिए टीके का इंतजार बुधवार को खत्म हो गया। बुधवार की दोपहर में वैक्सीन की पहली खेप बाबतपुर एयरपोर्ट पर आ गई। यहां से जिला प्रशासन-स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की देखरेख में प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पुलिस की सुरक्षा में वैक्सीन बॉक्स को दीनदयाल अस्पताल परिसर स्थित रीजनल सेंटर लाया गया। 

विज्ञापन


कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में बने 30 केंद्रों पर ट्रायल के बाद अब सभी को टीका लगाए जाने का इंतजार है। हालांकि पहले चरण में 18 हजार स्वास्थ्य कर्मियों से ही इसकी शुरुआत हो रही है। इसके बाद दूसरे चरण में करीब 35 हजार से अधिक सरकारी कर्मचारी और फिर इसके बाद 50 साल से अधिक आयु वाले करीब पांच लाख से अधिक सामान्य लोग टीका लगवाएंगे।

इधर, बुधवार को विस्तारा के विमान से सुबह 11.30 बजे 16 बॉक्स में कुल 1.85 लाख डोज पहुंची। एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने सभी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा कराते हुए वैक्सीन बॉक्स को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस की सुरक्षा में वैक्सीन को रीजनल सेंटर तक लाया गया। एयरपोर्ट पर संयुक्त निदेशक डॉक्टर अंशु सिंह, एसपी प्रोटोकॉल अनुराग, एसडीएम पिंडरा जयप्रकाश और डॉ. शेर मोहम्मद मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रयागराज समेत चार मंडलों का सेंटर है वाराणसी
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल परिसर स्थित रीजनल सेंटर पर वाराणसी, प्रयागराज समेत चार मंडलों को भेजी जाने वाली वैक्सीन रखने की जिम्मेदारी दी गई है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि बुधवार को आने वाली वैक्सीन को वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर, आजमगढ़ मंडल में कड़ी सुरक्षा में भिजवाया जाएगा। रीजनल सेंटर की निगरानी राज्य स्तर पर बने स्टेट सेंटर से की जा रही है।
 

कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला
एक वायल में दस लोगों को लगेगा टीका
वैक्सीन का एक वायल पांच एमएल का है। अपर निदेशक स्वास्थ्य के मुताबिक जो प्रोटोकॉल बनाया गया है, उसके मुताबिक प्वाइंट 5 एमएल एक व्यक्ति को डोज लगाया जाना है। इस तरह से एक वायल में दस लोगों को पहली डोज लगाई जाएगी।

एक दिन पहले तक केंद्रों पर पहुंच जाएगी वैक्सीन
जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत होगी। वैसे तो तीस केंद्र बनाए गए हैं और हर केंद्र पर दो सत्र 100-100 लोगों को टीका लगाया जाना है। पहले दिन यानी 16 जनवरी को केवल 12 केंद्र पर 1200 लोगों को ही टीका लगाया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि पहले से चयनित चार अस्पताल और आठ स्वास्थ्य केंद्रों पर हर हाल में 15 जनवरी तक वैक्सीन पहुंच जाएगी। 
 
विज्ञापन

कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास - फोटो : ANI
टीकाकरण केंद्रों पर चलती रही तैयारी, सीसीटीवी से निगरानी
कोरोना का टीका लगाए जाने को लेकर पहले से चयनित अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को दिन भर तैयारी चलती रही। यहां टीका लगवाने वालों की कोविन एप पर अपलोड सूची से मिलान कराकर सभी को सूचना देने के अलावा जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें भी टीकाकरण केंद्र से जुड़ी बारीकियां बताई गईं। निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जा रही है। 

टीका लगाने से पहले पीएम बढ़ाएंगे हौसला
कोरोना टीकाकरण के 16 जनवरी से शुरू होने से पहले उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लाभार्थियों का हौसला बढ़ाएंगे। जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा स्थित टीकाकरण केंद्र पर इसकी तैयारी की जा रही है। सीएमओ ने बताया कि पीएम मोदी ऑनलाइन माध्यम से ही लाभार्थियों से बात करेंगे। इसकी सूचना मिलने के बाद से ही सभी तरह की औपचारिकताएं पूरी कराई जा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें