फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU: कोर्स समाप्त नहीं और जारी हो गई परीक्षा की तिथि, वाणिज्य संकाय के छात्रों ने शुरू किया प्रदर्शन

Fri, 28 Jul 2023 06:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू वाणिज्य संकाय के छात्र बिना पाठ्यक्रम पूरा किए परीक्षा तिथि घोषित किए जाने से नाराज चल रहे हैं।  शुक्रवार को छात्रों ने संकाय के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने कम से कम एक माह तक परीक्षा टालने की मांग की है। 
विज्ञापन
बीएचयू में सड़क पर बैठकर धरना देते छात्र - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में वाणिज्य संकाय के छात्रों का परीक्षा तिथि के मामले में विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को छात्रों ने संकाय के सामने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना था कि अभी तक कोर्स समाप्त नहीं हुआ है लेकिन परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


वाणिज्य संकाय के छात्र बिना पाठ्यक्रम पूरा किए परीक्षा तिथि घोषित किए जाने से नाराज चल रहे हैं। शुक्रवार को छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा और संकाय के सामने विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया है। धरने पर बैठे छात्रों ने कहा कि जब हम लोगों की पढ़ाई ही पूरी नहीं हुई तो परीक्षा कैसे देंगे। हम लोगों ने शिकायत की तो कमेटी बनाने की बात हो रही है।
ये भी पढ़ें: बीएचयू के हॉस्टल में नहीं मिल रहा भोजन-पानी, छात्रों ने घेरा कुलपति आवास, वार्डेन को हटाने की मांग
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि हमने लिखित शिकायत कुलपति से की थी। मांग है कि कोर्स की पढ़ाई पूरी करने के लिए कम से कम एक माह तक परीक्षा टाली जाए। छात्रों का कहना है कि जब तक लिखित आश्वासन हमें नहीं मिल जाएगा। तब तक हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन

विभागाध्यक्ष को हटाने की मांग पर अड़े पत्रकारिता विभाग के छात्र

बीएचयू पत्रकारिता विभाग के छात्र शुक्रवार की शाम सिंह द्वार पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मुख्य द्वार बंद करके धरना दिया और विभागाध्यक्ष को हटाने की मांग रखी। धरने की सूचना पर प्राॅक्टोरियल बोर्ड और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। छात्रों ने कहा कि कमेटी के सामने छात्रों और विभाग के अध्यापकों ने अपनी बातों को रखा, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं सार्वजनिक की गई। जब तक विभागाध्यक्ष को नहीं हटाया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इससे पढ़ाई बाधित रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें