फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket: रिकॉर्ड समय में बनेगा बनारस का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, जय शाह-राजीव शुक्ला ने किया निरीक्षण

Fri, 28 Jul 2023 05:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के गंजारी में यूपी के तीसरे और पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है। बीसीसीआई के सचिव जयशाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला शुक्रवार को डीएम एस राजलिंगम के साथ गंजारी पहुंचे। अधिकारियों ने जमीन का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
क्रिकेट स्टेडियम के लिए प्रस्तावित जमीन का निरीक्षन करने पहुंचे जय शाह और राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को अगले साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिल जाएगी।  पूर्वांचल के पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम गंजारी का निर्माण लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) कराएगी। स्टेडियम निर्माण के लिए एजेंसी चयन के बाद शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई ) के सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने प्रस्तावित गंजारी स्टेडियम का निरीक्षण किया। तय योजना के अनुसार होने वाले निर्माण की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों से कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह से स्टेडियम का काम शुरू करा दिया जाए।

विज्ञापन


अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तर्ज पर गंजारी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की जमीन का निरीक्षण करने के दौरान बीसीसीआई के सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने जिलाधिकारी एस राजलिंगम से निर्माण की पूरी जानकारी ली।

132 करोड़ रुपये में 32 एकड़ जमीन अधिग्रहीत

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने 132 करोड़ रुपये मुआवजा देकर 32 एकड़ जमीन अधिग्रहीत की है। दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के पदाधिकारियों ने भी सचिव व उपाध्यक्ष को स्टेडियम में प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी दी।
ये भी पढ़ें: 'सरकार कर रही साजिश, मैं डरने वाला नहीं', जमानत पर जेल से बाहर आते ही अफजाल अंसारी ने भरी हुंकार

विज्ञापन

30 हजार होगी दर्शक क्षमता

आराजी लाइन विकासखंड के डीह गंजारी गांव में करीब 400 करोड़ रुपये की लागत से 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम का निर्माण कराया जाना है। इसी सिलसिले में बीसीसीआई के सचिव जय शाह व उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला तीसरी बार निर्माण निरीक्षण करने आए। करीब 15 मिनट तक निरीक्षण किया, फिर निर्माण कार्य पर चर्चा की है।

प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं शिलान्यास

पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त या सितंबर में कर सकते हैं। इसके लिए शुरुआती स्तर पर जमीन समतलीकरण आदि का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। स्टेडियम के निर्माण से पूर्वांचल के साथ ही बिहार, मध्यप्रदेश सहित पूर्वी भारत के कई राज्यों के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

किसान ने की शिकायत

बीसीसीआई टीम और जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान हरसोस गांव के किसान देवनाथ ने उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से मकान की क्षतिपूर्ति नहीं मिलने की शिकायत की, जिसपर उन्होंने राजा तालाब के तहसीलदार को मामले में जांच कर कार्रवाई करने के लिए कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें