फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रेम विवाह के एक साल बाद दंपती ने उठाया खाैफनाक कदम, कमरे में मिली लाशें; वजह तलाश रही पुलिस

Wed, 21 Oct 2026 09:40 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव में बुधवार शाम प्रेम विवाह करने वाले दंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले। उपदेश गौतम और पूजा ने करीब एक साल पहले शादी की थी। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
उपदेश गौतम और पूजा की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गांव में बुधवार शाम एक दंपती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे से लटके मिले। दोनों ने करीब एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

विज्ञापन


मनेछा गांव निवासी उपदेश गौतम (22) पुत्र चिंता प्रसाद ने करीब एक वर्ष पहले बद्दोपुर गांव निवासी पूजा (21) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों के शव घर में छत पर करकट लगाने के लिए लगाए गए लोहे के पाइप के सहारे दुपट्टे से लटके मिले।

एक ही घर में पति-पत्नी के शव मिलने की खबर फैलते ही ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। हालांकि, दंपती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने से पहले उतारे जा चुके थे शव

कमरे के बाहर माैजूद भीड़ और पुलिस। - फोटो : संवाद
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों शवों को फंदे से उतारा जा चुका था। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ शाहगंज प्रतिमा वर्मा ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दोनों शव फंदे से उतारे जा चुके थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दंपती की एक साथ हुई मौत से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें