फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : सोनभद्र में देश का सबसे लंबा 120 मीटर का रॉक शेल्टर मिला, लुब्रा घाटी से लेकर केरल का अध्ययन

Mon, 03 Mar 2025 06:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बीएचयू के शोधार्थियों की ओर से 200 से ज्यादा रॉक आर्ट्स और शेल्टर होम पर लिखी गई किताब का लोकार्पण हुआ जिसमें लद्दाख से लेकर केरल की शैल कला को चित्रात्मक अध्ययन जारी है।
विज्ञापन
बीएचयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बीएचयू के शोधार्थियों की ओर से 200 से ज्यादा रॉक आर्ट्स और रॉक शेल्टर पर लिखी किताब का नई दिल्ली में लोकार्पण किया गया। लद्दाख से लेकर केरल की शैल कलाओं की सचित्र और डिटेल जानकारी पुस्तक शैलचित्र विरासत को समझना: एक अंतःविषयक वैज्ञानिक दृष्टिकोण में मिलेगी। 

विज्ञापन


इसमें लद्दाख की लुब्रा घाटी से लेकर केरल तक के रहस्यमयी शैलाश्रयों का गहन अध्ययन किया गया है। इस किताब में सोनभद्र के कौवा खोह को अब तक ज्ञात सबसे लंबा चित्रित शैलाश्रय बताया गया है। इसकी लंबाई 120 मीटर है और इस पर 10 हजार साल पहले के चित्र उकेरे गए थे।

वहीं, मध्य प्रदेश के भीमबैठका में 40 हजार साल पुरानी चित्रकला मिलने का दावा किया गया है। अब तक वहां का प्रमाण 25 हजार साल पुराना ही था। मध्य प्रदेश में भीमबैठका की चित्रकला 40 हजार साल पुरानी शिक्षा मंत्रालय ने कराया तैयार।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय के आईकेएस प्रभाग की ओर से फंडेड प्रोजेक्ट के तहत इस किताब को तैयार किया गया है। बीएचयू के आर्कियोलॉजिस्ट डॉ. सचिन तिवारी प्रोजेक्ट लीडर, उनकी रिसर्च स्कॉलर नीलम सिंह और आईआईटी-बीएचयू के रसायन शास्त्री डॉ. वी रामनाथन ने मिलकर ये किताब तैयार की है।

डॉ. तिवारी ने कहा कि इस किताब के फैक्ट को न केवल विद्वान और शोधार्थी बल्कि आम आदमी भी आसानी से समझ सकता है। विख्यात आर्कियोलॉजिस्ट प्रो. वसंत शिंदे और आईआईटी बीएचयू के डायरेक्टर प्रो. अमित पात्रा ने इस किताब की भूमिका लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें