फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप: भोला जायसवाल की संपत्ति कुर्की पर सुनवाई आज, भोला को भेजा जेल; मीडिया पर झल्लाया आरोपी

Tue, 03 Feb 2026 06:14 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: सुरक्षा एजेंसियां लगातार कफ सिरप कारोबार को लेकर कार्रवाई कर रही है। शुभम जायसवाल के पिता को कोर्ट में जब पेश किया गया तो वे मीडिया के सवाल पर भडक गण्व्
विज्ञापन
शुभम के पिता को कोर्ट के बाहर लेकर जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: कफ सिरफ प्रकरण में आरोपी भोला जायसवाल और उसके परिजनों की संपत्ति कुर्क करने को लेकर दाखिल पुलिस की अर्जी पर अपर जिला जज/14वां वित्त आयोग मनोज कुमार की अदालत में अब तीन फरवरी को सुनवाई होगी। सोमवार को आरोपी भोला प्रसाद को सोनभद्र जेल से वारंट-बी पर लाकर कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने भोला जायसवाल को सारनाथ और रोहनिया थाने में दर्ज कफ सिरफ मामलों में न्यायिक रिमांड बनाते हुए 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

विज्ञापन




सुनवाई के दौरान भोला जायसवाल की ओर से संपत्ति कुर्की की अर्जी पर आपत्ति दाखिल की गई। इसमें कहा गया कि जिस धारा के तहत पुलिस ने आरोपी व उसके परिवार की संपत्ति कुर्क करने की अर्जी दी है, वही धारा हाईकोर्ट में चुनौती के अधीन है। 
विज्ञापन


दूसरे जिले में इसी आरोपी द्वारा दाखिल याचिका अभी लंबित है। ऐसे में पुलिस को फिलहाल इस धारा के तहत संपत्ति अटैच करने का अधिकार नहीं है। इससे पहले आरोपी की पत्नी शारदा जायसवाल और पुत्री प्रगति जायसवाल की ओर से अधिवक्ता ने भी आपत्ति दाखिल की थी।

विज्ञापन

पेशी के दौरान मीडिया के सवाल से झल्लाया, कहा बांट लो संपत्ति
पेशी के दौरान मीडिया के सवाल पर आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल मीडिया के सवालों पर झल्ला गया। जब पूछा गया कि संपत्ति जांच एजेंसिया अटैच कर रही हैं तो जवाब था कि तुम लोग आपस में बांट लो मेरी संपत्ति। हालांकि इसके बाद पुलिस ने तेजी से आरोपी के अदालत के अंदर लेकर चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें