फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कफ सिरप: पूर्णा फार्मा की संचालिका के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, जब्त होगा पासपोर्ट; पांच अन्य पर होगी कार्रवाई

Mon, 02 Feb 2026 12:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी/भदोही।

सार

Cough Syrup Case: वाराणसी की फर्म पर एसआईटी ने शिकंजा कसा है। पूर्णा फार्मा की संचालिका के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी की गई है। वहीं पास्पपोर्ट जब्त करने की भी तैयारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले में कोडीन कफ सिरप का कारोबार करने वाली फर्मों की मुश्किलें थम नहीं रही हैं। एसआईटी ने वाराणसी की पूर्णा फार्मा की संचालिका के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। उसका पासपोर्ट भी जब्त करने की तैयारी है। पांच अन्य फर्म संचालकों के खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी कराया जाएगा। इससे पहले पांच फर्म संचालकों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन


कोडीन कफ सिरप तस्करी गिरोह के सरगना शुभम जायसवाल की शैली ट्रेडर्स रांची से जिले की पांच फर्मों ने 10 करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। 18 नवंबर 2025 को लखनऊ से मिले इनपुट के आधार पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने चौरी, महराजगंज, भदोही थाने में कफ का कारोबार करने वाली छह फर्मों के पांच संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

आठ दिसंबर 2025 को एसआईटी के विवेचना अधिकारी की ओर से भदोही के महेंद्र मेडिकल स्टोर के साथ ही महराजगंज, वाराणसी में फर्म के संचालक के प्रतिष्ठान एवं आवास पर नोटिस चस्पा किया गया था। इसमें उपस्थित होने के लिए 15 दिन का समय दिया गया, लेकिन आरोपी उपस्थित नहीं हुए। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Accident: हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर ने मारी टक्कर; कार सवार पांच दोस्तों में से एक की मौत; चार घायल
विज्ञापन


18 जनवरी को एसपी ने पांच फर्म संचालकों के खिलाफ 25-25 हजार का इनाम घोषित किया। एसआईटी की जांच में वाराणसी की पूर्णा फार्मा का नाम भी सामने आया है। उसकी संचालिका पूजा तिवारी के पास पासपोर्ट है। एसआईटी को आशंका है कि वह जांच में सहयोग करने के बजाय विदेश भाग सकती है। उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें