मुख्य आरोपी विकास सिंह नरवे।
- फोटो : संवाद
भगोड़े शुभम जायसवाल के करीबियों की तलाश तेज
कफ सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल को अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट (14वां) की अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। आदेश की अवहेलना में रोहनिया और कोतवाली थाने की ओर से प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। भगोड़े शुभम जायसवाल के करीबियों को कोतवाली पुलिस ने रडार पर लिया है। बुलानाला, सप्तसागर दवा मंडी और जंगमबाड़ी के कुछ युवकों को चिह्नित किया गया है। होटल, टूर एंड ट्रैवल्स और कैटरिंग कारोबार से जुड़े कारोबारियों से एसआईटी पूछताछ करेगी।