फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: मुंबई से आजमगढ़ आया युवक निकला पॉजिटिव, जिले में अब तक मिले 10 कोरोना मरीज

Thu, 14 May 2020 03:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में गुरुवार को कोरोना वायरस का एक और मामला सामने आया है। कोरोना संक्रमित युवक कुछ दिनों पहले मुंबई से आया था। जिले में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 10 पहुंच गई है।

विज्ञापन

जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के जियापुर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज मिला है। मुंबई से आने के बाद इसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। गुरुवार को आई रिपोर्ट में यह कोरोना संक्रमित मिला है।


रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जियापुर को सील करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस तरीके से जिले में अब कोरोना संक्रमित सक्रिय मरीजों की संख्या फिर से 2 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, जिनमें इलाज के बाद 8 लोग ठीक हो कर के घर जा चुके हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बाहरी प्रदेशों से अन्य संसाधनों से जिले में आने वाले मरीजों और उसके परिजनों के साथ ही गांव के लोगों से अपील की है कि ऐसे लोग अगर जिले में आते हैं तो अपनी जांच स्वास्थ्य विभाग से जरूर कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें