फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने से हड़कंप, 40 गांव की है जिम्मेदारी

Sun, 24 May 2020 09:52 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में शनिवार रात को छह संदिग्धों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी। इसमें एक रौनापार थाने का हेड कांस्टेबल भी है। इससे पूरे थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन

आजमगढ़ में किसी पुलिसकर्मी का कोरोना संक्रमित होने का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।


संक्रमित हेड कांस्टेबल के पास 40 गांव का हल्का है। इस क्षेत्र की जिम्मेदारी उनके ऊपर होती है। गांवों में भ्रमण कर इसकी पूरी जानकारी रखनी होती है। हेड कांस्टेबल बलिया जिले के रसड़ा के कुशवाहा बुजुर्ग के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

दिक्कत होने पर उन्हें 18 मई को स्वामी सहजानंद पॉलीटेक्निट बिलरियागंज में क्वारंटीन किया गया था। इनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को उसकी रिपोर्ट पाजीटिव आई है।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूरे थाना क्षेत्र में हड़कंप मचा है। इससे पहले भी थाने के एक सिपाही का भाई बलिया में पॉजीटिव मिला था। इस पर थाने के सिपाहियों की सैंपलिंग कराई गई थी। क्योंकि सिपाही अपने पॉजीटिव भाई को छोड़ने बलिया चला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें