फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने गए दरोगा से मनबढ़ों ने की धक्का मुक्की, मारने को दौड़ाया

Fri, 22 May 2020 07:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के बरदह थानांतर्गत रसूलपुर तुंगी गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला की शिकायत की जांच करने पहुंचे दरोगा से मनबढ़ों ने न केवल धक्का मुक्की की, बल्कि उनके कंधे पर लगा स्टार नोंच कर उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। दरोगा ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीन आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक बरदह नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि रसूलपुर तुंगी गांव निवासी नसीमा बानो ने थाने में 19 मई को शिकायत की थी कि वह अपनी जमीन पर मड़ई रख रही थी लेकिन गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग उसे रोक रहे थे। विरोध करने पर उसे मारने के लिए दौड़ा लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रकरण की जांच कर रहे हलका दरोगा मो. आसिफ अली 21 मई को गांव में पहुंचे तो विपक्षी फैयाज आदि विरोध करते हुए उन्हें गाली देने लगे। इस दौरान धक्का-मुक्की कर लोगों ने दरोगा के कंधे पर लगा स्टार नोंच कर उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। हालात बिगड़ते देख दरोगा वहां से भाग निकले। 

थाने में जाकर उन्होंने विपक्ष के फैयाज, अली शेर, आजम, आसमा बानो, अहमदीन, रहीमुद्दीन और सिरुद्दीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर फैयाज, अलीशेर, आसमा बानो और आजम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शेष तीन अब भी फरार है। उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें