फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील, वैक्सीन के नाम पर खाते से रकम हो रही गायब

Sat, 26 Dec 2020 11:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड ऑनलाइन तरीके से लोगों के बैंक खाते से पैसा उड़ाने के लिए नित नई तरकीब खोजते रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान घर बैठे कई लोगों को आर्थिक मदद का झांसा देकर साइबर फ्रॉड उनके खाते से पैसे उड़ा दिए।

विज्ञापन

वहीं अब कोरोना वैक्सीन के लिए पंजीकरण का झांसा देकर जालसाज मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को बताने या लिंक को क्लिक करने की बात कह कर चपत लगाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में आपकी अतिरिक्त सतर्कता ही आपके बैंक खाते की सुरक्षा करेगी।



मंडुआडीह क्षेत्र निवासी अधिवक्ता संतोष उपाध्याय ने शुक्रवार को बताया कि उनके पास एक नंबर से फोन आया था। ट्रूकॉलर पर वह नंबर स्वास्थ्य विभाग, भारत सरकार के नाम से दर्शा रहा था। फोन करने वाले ने उनसे कहा कि कोरोना वैक्सीन के लिए सरकार की ओर से पंजीकरण किया जा रहा है। आप अपना आधार नंबर बताएं। इसके बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी जाएगा, उसे बताने के बाद वैक्सीन के लिए आपका पंजीकरण हो जाएगा। पंजीकरण कराने से आपको वैक्सीन प्राथमिकता के आधार पर जल्दी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता ने बताया कि उन्हें कॉल करने वाले की बात पर शंका हुई तो उन्होंने फटकारते हुए फोन काट दिया। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि कोई भी कॉल करके कितनी भी महत्वपूर्ण योजना या किसी लाभ के बारे में जानकारी दे।

फिर, आधार नंबर या बैंक खाता संबंधी विवरण पूछे तो हमें तत्काल सतर्क हो जाना चाहिए। आधार नंबर की जानकारी होते ही साइबर फ्रॉड आपके बैंक खाते संबंधी विवरण सेकेंडों में जुटा कर आपको ओटीपी भेज कर आपके खाते से पैसे उड़ा देंगे। ऐसे में हमारी सतर्कता ही हमारे बैंक खाते की सुरक्षा का सबसे अचूक हथियार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें