लॉकडाउन में घूमने वालों से पुलिस कर रही पूछताछ।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार तेजी से बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को 38, शुक्रवार को 37 केस के बाद तीसरे दिन शनिवार को भी 38 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 3 दिन में अब तक 113 नए मरीज मिल चुके हैं। शनिवार को मिले 38 नए मामलों में 39 जीटीसी में सैनिक, निजी अस्पताल में डॉक्टर, ड्राइवर, बैंक कर्मी, छात्र, बच्चा, डीएलडब्ल्यू एम्पलाइज के साथ ही अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि बीएचयू से मिले 361 सैंपल की रिपोर्ट में 39 जीटीसी में तैनात 20 वर्षीय जवान, अगस्तकुंडा निवासी 68 वर्षीय सूर्या हॉस्पिटल में ड्राइवर, गिलट बाजार निवासी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जेतपुरा में 55 वर्षीय वार्ड बॉय, मंडुवाडीह के तारकेश्वर नगर निवासी बैंक ऑफ बड़ौदा की गोदौलिया शाखा में तैनात ज्वाइंट मैनेजर, इंडियन ओवरसीज बैंक में कार्यरत विभूति पैराडाइज सिगरा निवासी बैंक कर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।