काशी सहित पूर्वांचल के लोगों के लखनऊ आवाजाही करने के लिए सुबह वरुणा और रात में बरेली एक्सप्रेस सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन है। लेकिन ये ट्रेनें साल भर से बंद हैं। काशी से उज्जैन के लिए काशी महाकाल एक्सप्रेस के डेढ़ माह संचालन के बाद ही लॉकडाउन में बंद हुआ तो फिर अब तक नहीं शुरू हो सका। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, खजुराहो के लिए लिंक एक्सप्रेस भी एक साल से बंद चल रही है।
अहमदाबाद-गोरखपुर ट्रेन भी बंद
अनलॉक के दौरान वाराणसी से होकर अहमदाबाद-गोरखपुर के लिए चली ट्रेन संख्या 09089-09090 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस अब बंद कर दी गई है। सबसे महत्वपूर्ण ट्रेनें बंद होने से इस रूट के यात्रियों की भी परेशानी बढ़ गई है।
वरुणा व बरेली एक्सप्रेस, वाराणसी-भटनी पैसेंजर, वाराणसी-बक्सर पैसेंजर का परिचालन शुरू कराने को स्थानीय और रेलवे बोर्ड तक को पत्र लिखा जा चुका है। अब तक ट्रेनों का संचालन नहीं शुरू हो पाया। - शिशिर सिंह, सदस्य, पूर्वोत्तर रेलवे सलाहकार परामर्शदात्री समिति