फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, 2501 सैंपल में एक संक्रमित मिला , 157 एक्टिव मरीज

Wed, 23 Jun 2021 12:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर की चाल मंद पड़ चुकी है और नतीजा यह है कि संक्रमण का कहर कम होने लगा है। बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत कम रही। 2501 सैंपल की रिपोर्ट में केवल एक मरीज में ही संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा संक्रमित मरीजों की संख्या बहुत कम रही। पिछले कई दिनों से सुबह मरीजों के मिलने का ग्राफ चार से पांच रहा वहीं बुधवार को कोरोना के 2501 सैंपल की रिपोर्ट में केवल एक मरीज में ही संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


अब अब  कुल 82200 संक्रमित मरीजों में 81270 के डिस्चार्ज, 773 लोगों की मौत के बाद 157 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज चल रहा है। इसमें भी 100 से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इससे पहले मंगलवार को तीन बच्चों समेत 17 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। 

तीसरी लहर : प्रशिक्षु चिकित्सकों को दिया प्रशिक्षण
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों के चिकित्सकों की सूची तैयार कराने के साथ ही जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षु चिकित्सक (इंटर्न) की भी सेवाएं ली जा सकती हैं। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेरिटेज मेडिकल कॉलेज में इंटर्न को जांच, इलाज आदि से जुड़ी जानकारियां दी गई। तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण की संभावना जताई जा रही है। अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ के साथ ही प्रशिक्षु चिकित्सकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें