फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हर दिन बढ़ रहे कोरोना मरीज, भदोही और सोनभद्र में मिले इतने मरीज

Thu, 23 Jul 2020 02:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही/सोनभद्र
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले कम नहीं हो रहे हैं। गुरुवार को भदोही जिले में 16 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है, तो वहीं सोनभद्र में एक महिला समेत नौ मरीज मिले हैं। कोरोना का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन

भदोही में बुधवार देर रात कोरोना के 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीज 312 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित बस्ती और कार्यालयों को सील कराया है। आज की जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।


एक महिला समेत नौ और लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
सोनभद्र जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा। एक महिला समेत नौ और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमित मिले मरीजों की संख्या 353 हो गई है। इसकी पुष्टि सीएमओ डॉ एसके उपाध्याय ने की है

विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों में 196 स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मामले 157 हो गए हैं। गुरुवार को संक्रमित मिले मरीजों को जिला अस्पताल परिसर में बने कोविड केयर सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है। संक्रमित मिले लोगों के आवास व आसपास के क्षेत्रों को सील कर बैरिकेडिंग कराने को कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें