चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मिले व्यक्ति को मिर्जापुर भेजा जाएगा। इस बीच क्वारंटीन सेंटर में ठहराए गए 10 और लोगों के सैंपल जांच के लिए रविवार को भेजे गए हैं। अब तक 454 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 424 की रिपोर्ट आ गई है। इनमें से 423 की रिपोर्ट निगेटिव है और एक पजिटिव मिला है।