फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: कोरोना योद्धा राजेश गुप्ता ने चौथी बार प्लाज्मा डोनेट कर चार मरीजों की बचाई जान

Mon, 23 Nov 2020 10:14 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्लाज्मा डोनेट करते कोरोना योद्धा राजेश गुप्ता।
विज्ञापन

वाराणसी में कोरोना मरीजों की सेवा को लेकर कोरोना योद्धा राजेश गुप्ता के जज्बे की जितनी सराहना की जाए वह कम है। सात अगस्त को कोरोना को मात देने के बाद से अब तक साढ़े तीन महीने में राजेश ने अस्पतालों में भर्ती चार कोरोना मरीजों की जान बचाई है। राजेश चार बार प्लाज्मा डोनेट कर चुके है।

विज्ञापन


काशी रक्तदान समिति के संस्थापक सचिव राजेश गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट 8 जुलाई को पॉजिटिव आई थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद 7 अगस्त को जब रिपोर्ट निगेटिव आई तो डिस्चार्ज किया गया। शुरू से ही मरीजों की सेवा और समर्पण की भाव के लिए प्रयासरत राजेश ने अब तक चार बार प्लाज्मा डोनेट किया है। बीएचयू अस्पताल के ब्लड बैंक में सर्वाधिक तीन बार और 23 नवंबर को एपेक्स हॉस्पिटल में चौथी बार उन्होंने अपना प्लाज्मा डोनेट किया।

विज्ञापन

राजेश ने बताया कि पहली बार 29 अगस्त, दूसरी बार 17 सितंबर और तीसरा प्लाज्मा डोनेशन बीएचयू अस्पताल में 14 अक्तूबर को करने के बाद 23 नवंबर को चौथी बार उन्होंने प्लाज्मा डोनेट किया। बताया कि बहुत कम ही मरीजों में ऐसा देखने को मिलता है कि कोरोना को मात देने के बाद 90 दिनों के बाद उनके शरीर में एंटीबॉडी रहे और वह दूसरों को प्लाज्मा डोनेट कर सकें। लोगों की उत्साह और प्रेरणा का ही बल है कि मरीजों को प्लाज्मा डोनेट करते आ रहे हैं और आजीवन करते रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें