2019 में जब उसने अतुल के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया, तब अपनी जन्मतिथि 10 जून 1997 दर्ज कराई। आरोप है कि नाजायज लाभ प्राप्त करने के आशय से कूटरचित प्रपत्र के आधार पर अपनी उम्र कहीं कम और कहीं अधिक हाईस्कूल के प्रमाणपत्र में दिखाई।
अदालत ने प्रपत्रों के अवलोकन के बाद कहा कि दोनों आरोपियों ने मिलकर गलत तथ्यों और कूटरचित हाईस्कूल अंकपत्र के आधार पर आवेदक पवन सिंह के भाई सांसद अतुल राय के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी स्पष्ट है कि पीड़िता ने पहले भी गलत प्रपत्र के आधार पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों द्वारा संज्ञेय प्रकृति का अपराध किया जाना प्रकट होता है, जिसके संबंध में बिना मुकदमा दर्ज कर विवेचना के समुचित साक्ष्य संकलित किया जाना संभव नहीं है। ऐसे में प्रभारी निरीक्षक कैंट मुकदमा दर्ज कर प्राथमिकी की प्रति अदालत में दाखिल करें।