फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोनभद्र में मिले कोरोना वायरस के पांचर संदिग्ध, पति-पत्नी समेत एक बच्ची भी

Tue, 17 Mar 2020 07:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
कोरोनावायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कोरोना वायरसे के पांच संदिग्ध मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर लोगों की जांच की। एक संदिग्ध खुद चोपन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा था। वहीं ओबरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी एक को जांच के बाद छोड़ दिया। एक बच्चे सहित तीन संदिग्ध लोगों को टीम अपने साथ ले गई टीम। पति-पत्नी और 10 महीने की बच्ची सहित तीनों आज ही अपने नेपाल से लौटे थे।

विज्ञापन


इससे पहले रेणुसागर पावर डिविजन में कोरोना के चार संदिग्ध मिले थे। रेणुसागर पावर डिविजन में ऑपरेटर के पद पर तैनात कर्मी अपनी पत्नी, बेटे व बहू के साथ नेपाल घूमने गया था। वहां से दो मार्च को लौटा था।

15 मार्च को जुकाम, खांसी व सांस लेने में दिक्कत हुई तो कोरोना वायरस की आशंका होने पर कर्मी ने हेल्पलाइन नंबर पर खुद फोन कर जानकारी दी। चिकित्सकों की टीम ने सभी चारों संदिग्धों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेज दिया था। जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उन्हें रेणुसागर पावर डिविजन के अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें