फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसजनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। देश में लगातार डीजल एवं पेट्रोल पर लगातार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाए जाने के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेसजनों कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम एस. राजलिंगम के द्वारा राज्यपाल के नाम दिया गया। ज्ञापन में वैश्विक स्तर पर क्रूड आयल के दामों में लगातार गिरावट होने के बावजूद भी पेट्रोल और डीजल में बढ़ाई गई एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश में बेमौसमय हुए बारिश, ओलावृष्टि और से आंधी के चलते खराब हुई किसानों की फसल के नुकसान का आंकलन कराते हुए किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। साथ ही मरे व्यक्ति के परिजनों को दस लाख रुपये मुआवजा के तौर पर दिए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नामवर कुशवाहा, राजबली पांडेय, अमरेशचंद्र पांडेय, अरविंद कुमार सिंह, जितेंद्र पांडेय, कमलेश ओझा, कन्हैया पांडेय, हरेंद्र पांडेय, जितेंद्र पासवान, राजीव त्रिपाठी, जितेंद्र भारती, सेवादल के जिलाअध्यक्ष कौशलेश पाठक, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता, युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशुतोष दुबे, शालिग्राम कनौजिया, जितेंद्र पांडेय स्वतंत्र साहनी, रामकेश पनिका, रमाशंकर तिवारी, मृदुल मिश्रा, अवनीश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें