फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस संदिग्ध के लिए तीन घंटे बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस, पुलिस ने ई-रिक्शा की मदद से भेजा

Mon, 23 Mar 2020 01:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक कोरोना वायरस के संदिग्ध को तीन घंटे बाद भी राजकीय महिला चिकित्सालय से बीएचयू ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा के माध्यम से मरीज व उसके परिवार वालों को उपचार के लिए बीएचयू भिजवाया। लोगों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर काफी नाराजगी रही।

विज्ञापन


चंदौली जिले के नियामताबाद ब्लॉक के बुधवार गांव निवासी चंद्रजीत श्रीवास्तव ने बताया कि उसकी बहन को खांसी व सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। सोमवार की सुबह लगभग साढ़े सात बजे वह उसे उपचार के लिए राजकीय महिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे।

आरोप लगाया कि कई बार कहने के बाद एक घंटे बाद चिकित्सक आए और बिना किसी जांच के उन्होंने उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद बीएचयू ले जाने के लिए उसने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार फोन करने के बाद भी तीन घंटे तक कोई एंबुलेंस नहीं आई। इस दौरान उसकी बहन की तकलीफ बढ़ती जा रही थी। बाद में मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने ई-रिक्शा की मदद से मरीज व उसके परिवार को बीएचयू के लिए भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें