फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में टीकाकरण की बढ़ी रफ्तार: अब तक 21.78 लाख को लगा कोरोना टीका, शहरियों से आगे निकले ग्रामीण

Sun, 19 Sep 2021 11:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में अब तक नौ महीने में लगी 21.78 लाख डोज में 16,70,459 को पहली और 5,07,916 ने दूसरी डोज लगवाई। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अब तक 21,78,375 लोगों को टीका लग चुका है। 
विज्ञापन
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। सामान्य दिनों में टीकाकरण के अलावा अब मेगा अभियान चलाकर भी टीके लगाए जा रहे हैं। जनवरी महीने से चल रहे अभियान में नौ महीने में अब तक 21.78 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसमें शहरियों को 10,09156 जबकि ग्रामीण इलाकों में 11,69, 219 का टीकाकरण हुआ।

विज्ञापन


जिस तरह से कोरोना की संभावित तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है, उसको देखते हुए अधिक से अधिक लोगों से टीका लगवाए जाने की अपील की गई है। अब उसका असर दिखने लगा है। अब तक नौ महीने में लगी 21.78 लाख डोज में 16,70,459 को पहली और 5,07,916 ने दूसरी डोज लगवाई।

सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अब तक 21,78,375 लोगों को टीका लग चुका है। इसमें शहरी क्षेत्र में  शहरी क्षेत्र में 5,86,330 पुरुष, 4,22,460 महिला और ग्रामीण इलाकों में 6,24,263 पुरुषों और 5,44,332 महिलाओं का टीकाकरण किया गया। सीएमओ ने बताया कि अब तक 19,02,989 लोगों को कोवीशिल्ड जबकि 2,75,386 लोगों को कोवैक्सीन का टीका लग चुका है।

विज्ञापन
Trending Videos

सीएम आरोग्य मेले में 2601 की जांच, 321 लोगों के बने गोल्डन कार्ड

कोरोना की दूसरी लहर में बंद चल रहे सीएम आरोग्य मेले की शुरुआत पांच महीने बाद रविवार से हो गई। जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में 2601 लोगों की जांच हुई। इस दौरान चिकित्सकों ने सेहत के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह के साथ ही लोगों को निशुल्क दवाईयां भी दीं। विशेष तौर पर लोगों को कोरोना टीकाकरण से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगाए जाने की अपील की गई।

शहरी और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य की सभी सुविधाएं मिल सकें, इसके लिए ही सीएम आरोग्य मेले की शुरुआत हुई थी। रविवार को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने राजघाट पीएचसी पर लगे मेले का उद्घाटन किया।

मंडुवाडीह पीएचसी पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि मेले में कोविड प्रोटोकॉल पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मेले में 2681 में से 1084 पुरुष, 1167 महिलाओं और 350 बच्चों की जांच की गई। इसके अलावा 321 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाए गए, कोविड हेल्प डेस्क पर 1423 लोगों की स्क्रीनिंग हुई।
विज्ञापन

टीबी के मिले 18 संदिग्ध मरीज, 52 कुपोषित बच्चे भी मिले

पांच महीने बाद लगे सीएम आरोग्य मेले में टीबी के संदिग्ध 18 मरीज भी मिले। इसके अलावा 52 कुपोषित बच्चाें को भी चिह्नित कर उनके अभिभावकों को बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी गई। मेले में खून की कमी के 50 और 76 हाईपरटेंशन, 3 कैंसर के रोगी मिले। 199 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) हुई। इसके अलावा 893 अन्य रोगों के मरीज देखे गए। नौ मरीजों को चिकित्सीय उपचार के लिए भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें