फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः जरूरतमंदों को नि:शुल्क शिक्षा देंगे बीएचयू के पुरातन छात्र, सीरगोवर्धनपुर में महामना कोचिंग का उद्घाटन

Sun, 19 Sep 2021 11:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सीरगोवर्धनपुर में कोचिंग का शुभारंभ करते हुए बीएचयू चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय और बीएचयू शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. अखिल मेहरोत्रा ने पुरातन छात्रों के इस प्रयास की सराहना की। 
विज्ञापन
सीरगोवर्धनपुर में महामना कोचिंग का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  के पुरातन छात्रों ने गरीब और शिक्षा से वंचित छात्रों का भविष्य संवारने की दिशा में विशेष पहल की है। पुरातन छात्रों ने सीरगोवर्धनपुर में महामना निशुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया है। कोचिंग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ ही उनका खर्च भी वहन करेगी। महामना सेवा समिति के बैनर तले चलने वाली कोचिंग के बारे में लोगों को जानकारी भी दी जा रही है। 

विज्ञापन


सीरगोवर्धनपुर में कोचिंग का शुभारंभ करते हुए बीएचयू चौकी इंचार्ज राजकुमार पांडेय और बीएचयू शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रो. अखिल मेहरोत्रा ने पुरातन छात्रों के इस प्रयास की सराहना की। राजकुमार पांडेय ने कहा कि बच्चों में किसी विषय को याद करने और देख कर सीखने की अद्भुत क्षमता होती है।

प्रो. मेहरोत्रा ने बच्चों के समुचित मानसिक विकास के लिए उचित शैक्षणिक वातावरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश ओर इसके बाहर भी कई जिलों में समिति के सदस्यों की ओर से निशुल्क कोचिंग चलाई जा रही है। कार्यक्रम में सुनील यादव, गालिब अंसारी, राज कुमार गुड्डू, अनूप सिंह, प्रशांत यादव, अरविंद गुप्ता, आशीष यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना: युवा संसद ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

बीएचयू राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से रविवार को आयोजित युवा संसद के माध्यम से युवाओं ने लोगों को मतदान के प्रति जागरूक  करते रहने का संकल्प लिया। इस दौरान युवाओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्व और युवाओं के दायित्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए अरुणोदय विश्वविद्यालय अरुणाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. बीएन शर्मा ने कहा कि जिस देश का युवा जागरूक, शिक्षित होगा और अपने कर्तव्यों का पालन करेगा उस देश को आत्मनिर्भर बनने और समृद्धि के पथ पर चलने में सफलता अवश्य प्राप्त होगी। स्वीप की युवा आइकॉन डॉ. नीलू मिश्रा ने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर वालों को मतदाता सूची में शामिल होना सभी की जिम्मेदारी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें