फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अपडेट: वाराणसी में संक्रमण दर में गिरावट जारी, आज मिले 518 नए मरीज, अब 3869 एक्टिव केस

Thu, 20 Jan 2022 10:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में गुरुवार को कोरोना के 518 नए मिले और 795 लोग स्वस्थ हुए। राहत की बात यह है कि संक्रमण दर में गिरावट जारी है। अब एक्टिव मामलों की संख्या 3869  है। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच करता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बुधवार की तुलना में गुरुवार को थोड़ी कमी आई। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर आवास, आईएमएस बीएचयू में डॉक्टर समेत अन्य जगहों से कुल 518 नए मरीज मिले हैं। इसमें से केवल दो ही मरीज ऐसे हैं, जिन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही पहले से होम आईसोलेशन में रहने वाले 795 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया जबकि पांच लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।  कोरोना मरीजों की संख्या जिस तरह बढ़ती जा रही थी, उसमें गुरुवार को संख्या कम रहने की वजह से थोड़ी राहत जरूर हुई।

स्वास्थ्य विभाग को मिली 7302 सैंपल की रिपोर्ट मिली, जिसमें 6784 की रिपोर्ट निगेटिव आई जबकि 518 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें 70 से अधिक महिलाएं, 18 साल से कम उम्र के 15 बच्चे भी शामिल हैं। तीसरी लहर में कुल 7496 मरीजों में 3627 के डिस्चार्ज होने के बाद एक्टिव मरीजों का आंकड़ा भी चार हजार से कम आकर 3869 आ गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस तरह संक्रमण दर जहां 7.09 प्रतिशत रहा वहीं रिकवरी रेट 48.39 प्रतिशत रहा। इस समय अस्पतालों में कुल 17 मरीज भर्ती हैं।
पढ़ेंः नाइट कर्फ्यू में बिना मेडिकल कारण के निकले तो होगी कार्रवाई, पहले की तरह ही लागू रहेंगे सभी प्रतिबंध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें