रविशंकर प्रसाद: कोरोना ! विपदा बहुत बड़ी है, आ जाओ
- फोटो : social media
वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेकाबू होती जा रही है। पिछले तीन दिनों (शुक्रवार से रविवार सुबह 11 बजे तक) मे ही 5526 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि 21 लोगों की मौत हो गई।
जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे स्वास्थ्य विभाग संसाधनों की व्यवस्था में लग गया है जिससे कि जरूरत पड़ने पर मरीजों को भर्ती करने में कोई समस्या न हो। इस बीच रविवार को सुबह 11 बजे मिली 2934 सैंपल की रिपोर्ट में कुल 938 नए मरीज मिले। इसके बाद अब कुल संक्रमित मरीज 55897 में 37576 के डिस्चार्ज,491 की मौत के बाद 17830 मरीज एक्टिव है। इधर मरीजो की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब रामनगर शास्त्री अस्पताल को भी कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी चल रही है।