प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि इसके पहले शुक्रवार को मुंबई से आने वाली महिला भी नदेसर स्थित होटल में क्वारंटीन है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उस पर नजर बनाए हैं। इधर, रविवार को कुल 4998 सैंपल की जांच हुई। अब जिले में कुल 82405 मरीजों में 81628 के डिस्चार्ज, 773 की मौत के बाद चार सक्रिय मामले हैं।
प्रभारी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि शनिवार को संक्रमित मिलने वाले दो लोगों के आरटीपीसीआर का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा गया था, उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। दोनों फिलहाल होम आईसोलेशन में ही है।
इसमें एक बीएचयू का रेजिडेंट हैं, जबकि एक अन्य महिला है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम सभी की निगरानी कर रही है। अगर किसी की तबीयत बिगड़ने जैसी बात होती है तो उन्हें दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
पढ़ेंः सीएम योगी ने दी 9 नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों की सौगात, अब कुल संख्या 316, लोगों को मिलेगी राहत
स्टेशन परिसर में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेते कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की जांच की जा रही है। एंटीजन और आरटीपीसीआर जांच के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्त किया गया है। हालांकि, यहां आने वाले ज्यादातर यात्रियों द्वारा जांच से इनकार किया जा रहा है।
उनका कहना है कि वैक्सीनेशन करा लिया है तो जांच क्यों कराएं। ऐसे में जांचकर्ता भी काफी परेशान हैं। कैंट रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर में रोजाना डेढ़ लाख यात्रियों का आवागमन होता है। कई यात्री मुंबई और दिल्ली सहित देश के अन्य शहरों से सफर कर वाराणसी पहुंचते हैं।
जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा संक्रमण को शहर में प्रवेश करने से रोकने के लिए इनकी कोरोना जांच कराने का अनिवार्य फैसला किया गया है, लेकिन लोग जागरूकता के अभाव में जांच नहीं करवा रहे हैं।