फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Corona Upadate: अब 75 वर्षीय बुजुर्ग मिला positive, संख्या बढ़कर हुई 15

Sun, 19 Apr 2020 12:34 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

वाराणसी में एक के बाद एक कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को नक्खीघाट, मदनपुरा और पांडेय हवेली में 5 मरीज मिलने के बाद शनिवार को सिगरा में एक 75 वर्षीय संक्रमित पाया गया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई है। मरीज को बीएचयू अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, जिस 75 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि शनिवार को हुई, तो उसका सैंपल शुक्रवार को आईएमएस बीएचयू के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजा गया था। शहरी क्षेत्र में स्क्रीनिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनका सैंपल लिया था।
 

विज्ञापन

कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
बीएचयू से शनिवार की शाम जैसे ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि हु, तो स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंच गई। इसके अलावा घर के आसपास की सभी जगहों को सील करते हुए पुलिस और पीएसी की तैनाती कर दी गई है। रविवार को इनके घर के सदस्यों और इनसे मिलने जुलने वालों की स्क्रीनिंग के साथ ही सैंपल भी लिया जाएगा।

इसके साथ ही अब जिले में कोरोना संक्रमितो की संख्या 15 तक पहुंच गई है। इनमें से दो स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। तीन अन्य स्वस्थ हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। डीएम कौशलराज शर्मा ने बताया कि सिगरा इलाके के व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री निकाली जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों का सैंपल ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें