फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: निजी अस्पतालों में भी इलाज करा सकेंगे कोरोना मरीज, संक्रमण बढ़ते देख सीएमओ ने उठाया कदम

Thu, 06 Jan 2022 10:59 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में हो सकेगा कोरोना मरीजों का इलाज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर की तरह तीसरी में भी सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी कोरोना मरीजों का इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मानक पर खरा उतरने वाले को चुना जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने निजी अस्पताल प्रबंधन से जुड़े लोगों के साथ बैठक कर इलाज संबंधी जानकारी हासिल की। साथ ही शासन के निर्देश पर सभी तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया। सीएमओ ने बताया कि शासन की ओर से मरीजों के जांच, इलाज आदि की फीस निर्धारित कर दी गई है।

इसके अनुसार इलाज किया जाना है। साथ ही अस्पतालों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन, मरीजों को जागरूक करने और हर तरह की तैयारियां समय से करने को कहा।

Trending Videos

ऑक्सीजन प्लांट के नोडल अधिकारी डॉ. अतुल सिंह ने अस्पतालों में प्लांट की नए सिरे से जांच कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, हर बेड तक ऑक्सीजन सिस्टम की जांच कर लेने की बात कही। एडिशनल सीएमओ डॉ. एके मौर्या ने अस्पताल की ओर से समय-समय पर हर जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देते रहने की बात कही।
विज्ञापन

निजी अस्पतालों में व्यवस्था
हर अस्पताल को गेट और कोविड वार्ड गेट पर इलाज खर्च की सूची लगानी होगी। 
मरीजों के सेहत के बारे में सुबह-शाम परिजनों को जानकारी देनी होगी। 
परिजनों की समस्याओं का तुरंत समाधान करना होगा। 
शासन की ओर से तय इलाज के खर्च को ही लेना होगा।  
अस्पताल में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा। 
कितने बेड भरे हैं और खाली हैं, इसकी सूचना नोटिस बोर्ड पर देना जरूरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें