सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को जिले भर के 15 सौ युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन की सौगात देंगे। प्रशासन की ओर से जिले के चार महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया है। उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जिले में हरिश्चंद्र महाविद्यालय, अग्रसेन महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय बरेका और महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर के 15 सौ विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा।
जिले भर में स्नातक और स्नातकोत्तर के 90 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन से लैस किया जाना है। ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया की संकल्पना को मजबूत करने के लिए युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। इसके पहले लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जगतपुर पीजी कॉलेज के दो सौ विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया था।