आईएमए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.अशोक राय ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव में टीकाकरण एक बहुत ही अहम कड़ी है। नए साल में प्रधानमंत्री ने बच्चों के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को प्रिकॉशन डोज लगवाने का फैसला लेकर बड़ी सौगात दी है।
डॉ. अमर अनुपम ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मरीजों की सेवा के दौरान बड़ी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए। ऐसे में संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों को प्रिकॉशन डोज लगाने का पीएम का फैसला स्वागत योग्य है।
मंडलीय अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गुप्ता ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर का जिस तरह से खतरा बढ़ रहा है। उससे 15 से 18 साल तक वाले बच्चों को टीका लगाए जाने का फैसला सरकार ने सही समय पर लिया है। टीका के बाद भी सावधानी बरतनी होगी।
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
नोडल आफिसर ऑक्सीजन प्लांट डॉ. अतुल सिंह ने कहा कि जिस समय पर पीएम ने यह घोषणा की है। वह लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इससे लोगों की निश्चिंतता भी बढ़ेगी कि वह सुरक्षित है। प्रधानमंत्री ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सभी से अपील की है तो इसका भी ख्याल रखना होगा।-
एडिशनल सीएमओ डॉ.एके मौर्या ने कहा कि ओमिक्रॉन का संक्रमण तो बढ़ ही रहा है लेकिन संभावित तीसरी लहर में पहले से ही बच्चों में संक्रमण की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में 15 से 18 साल वालों का टीकाकरण होने से बच्चे सुरक्षित होंगे।
पढ़ेंः Night Curfew in UP: वाराणसी में कहीं सड़कों पर सन्नाटा, कहीं खुली रहीं दुकानें, पुलिस गश्त करती रही
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में कोरोना टीकाकरण को लेकर चल रहे अभियान में अब तक 12 महीने में 43.40 लाख (शुक्रवार तक) लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं जिसमें सबसे ज्यादा 27.30 लाख लोगों ने पहली और 16.10 लाख लोगों को दोनों डोज लगी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान चल रहा है।
इसमें 18 साल से अधिक उम्र के करीब 29 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से अब तक केवल 27.30 लाख लोगों को पहली डोज लगी है। सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि इस बीच ग्रामीण इलाकों में चल रहे को भी टीकाकरण एक्सप्रेस के माध्यम से 1.06 लाख को टीके लगे हैं।
इसमें अराजीलाइन में 10,549, बड़ागांव में 7499, चिरईगांव में 12676, चोलापुर में 13153, हरहुआ में 10082, पिंडरा में 10306, काशी विद्यापीठ में 9747, आदर्श ब्लॉक सेवापुरी में 12418 एवं शहर में 40497 कोविड टीकाकरण किया जा चुका है।
पढ़ेंः नए साल के जश्न पर रात्रि कर्फ्यू का ग्रहण, होटलों और रेस्टोरेंट में कार्यक्रम की बुकिंग होने लगी निरस्त