फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा कोरोना संक्रमित बच्चा, इमरजेंसी के बाद पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया

Fri, 17 Dec 2021 12:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बच्चे को अस्पताल ले जाते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ विभाग की ओर से मॉक ड्रिल के माध्यम से अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारियां परखी गईं। इसमें एक बच्चे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे एंबुलेंस से अस्पताल तक ले जाया गया, जहां उसको भर्ती कर इलाज किया गया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से दीनदयाल अस्पताल, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा, बीएचयू समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर मॉक ड्रिल किया गया। दीनदयाल अस्पताल में संयुक्त निदेशक एमपी सिंह के देखरेख में हुई मॉक ड्रिल में एक बच्चे को एंबुलेंस से लाया गया, जहां उसे पहले इमरजेंसी में देखा गया फिर पीडियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया।

इस दौरान संयुक्त निदेशक ने ऑक्सीजन प्लांट, बेड, आईसीयू, वेंटीलेटर, दवा आदि का भी निरीक्षण किया। कार्यक्रम में डॉ. अश्वनी कुमार, डॉक्टर रामकुमार यादव, डॉक्टर मनीष तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। उधर स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कोरोना संक्रमण से बचाव की तैयारी परखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें