फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस से दीनदयाल अस्पताल पहुंचा कोरोना संक्रमित बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
दीनदयाल अस्पताल में सोमवार की दोपहर एंबुलेंस से एक कोरोना संक्रमित बच्चे (डमी) को जैसे ही ले जाया गया, वहां मौजूद चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी अलर्ट हो गए। एंबुलेंस से बच्चे को उतारकर तुरंत वार्ड में ले जाया गया, जहां उसका बेहतर इलाज हुआ। इसके साथ ही बीएचयू और स्वास्थ्य केंद्रों पर भी संक्रमित मरीजों को ले जाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए फुल रिहर्सल में तैयारियां परखी गईं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रबंधन को लेकर ही बीएचयू, दीनदयाल अस्पताल समेत जिले के छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर फुल रिहर्सल हुई। दीनदयाल अस्पताल में स्वास्थ्य महानिदेशालय लखनऊ द्वारा नामित संयुक्त निदेशक डॉ. एमपी सिंह ने कोरोना मरीजों के जांच, इलाज आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएचसी चोलापुर पर भी एक कोरोना संक्रमित डमी बच्चे को ले जाया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि सीएचसी चोलापुर, सीएचसी अराजीलाइन, सीएचसी नरपतपुर, सीएचसी गंगापुर पिंडरा सीएचसी हाथी बाजार, सीएचसी मिसिरपुर पर आक्सीजन युक्त 30-30 बेड एवं दो-दो आईसीयू बेड तैयार किए गए हैं। दीनदयाल अस्पताल में पीडियाट्रिक के आक्सीजन युक्त 64 बेड तैयार किए गए हैं जिसमें 20 आईसीयू के बेड तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें