इसके अलावा अनंत हास्पिटल में शास्त्री नगर निवासी 59, ओरियाना में भर्ती भिखारीपुर निवासी 67 वर्षीय पुरुष और ईएसआईसी में शिवपुर निवासी 65 वर्षीय पुरुष की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले 706 लोगों को स्वास्थ्य घोषित किया गया जबकि 120 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। इधर नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल 79611 मरीजो में 73528 डिस्चार्ज, 705 की मौत के बाद 5378 एक्टिव मरीज हैं।
कोरोना के तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बच्चों के इलाज में कोई परेशानी न आए, इसके लिए जहां एक ओर अस्पतालों में पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) और एनआईसीयू (न्यू नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में बेड का मूल्यांकन हो रहा है, वहीं अन्य सुविधाओं को भी बढ़ाने की तैयारी है।
जिले के सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों के चिल्ड्रेन वार्ड में भी हर बेड पर ऑक्सीजन की सुविधा मिले, इस दिशा में भी प्रयास शुरू हो गया है।