वाराणसी। हर रविवार को लगने वाले सीएम आरोग्य मेले के तहत रविवार को जिले में 52 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में 2287 लोगों की जांच कर उन्हें जरूरी दवाइयां भी दी गई। इस दौरान कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसके लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहने की सलाह दी गई। इस दौरान दो लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई।
प्रभारी सीएमओ डा.ॅ राहुल सिंह ने शहरी पीएचसी माधोपुर, मंडुआडीह व दुर्गाकुंड का निरीक्षण किया। मेले में कुल 2287 में 972 पुरुष, 981 महिलाओं और 334 बच्चों को देखा गया। इस दौरान छह लोगों में टीबी के संभावित लक्षण मिले। 208 लोगों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाया गया। इसके अलावा 47 लोगों की हेपेटाइटिस-बी व सी की जांच हुई, बुखार के 241 और 74 लोगों की मलेरिया जांच में दो पॉजिटिव मिले हैं।