काशी विद्वत परिषद के वायरल लेटर पैड पर विवाद शुरू हो गया है। महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने विरोध करते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। उधर, काशी विद्वत परिषद ने पत्र को फर्जी बताया। कहा परिषद ने कोई पत्र नहीं जारी किया।
काशी विद्वत परिषद के वायरल पत्र ने विद्वत और संत समाज में हंगामा खड़ा कर दिया है। पत्र में चरित्रहीन का मतलब परमात्मा का अवतार बताया गया है। इससे आक्रोशित किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने एफआईआर दर्ज कराने को कहा और मंगलवार को बनारस पहुंच रही हैं। वहीं काशी विद्वत परिषद ने इस पत्र को फर्जी बताया है।
विज्ञापन
किन्नर महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने बताया कि मथुरा से यह पत्र वायरल किया गया है। इसमें चरित्रहीन को परमात्मा का अवतार बताया गया जो कि बेहद निंदनीय है। काशी विद्वत परिषद के कोषाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार गर्ग के नाम से यह पत्र जारी किया गया है।
काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी ने कहा कि इस पत्र का काशी विद्वत परिषद से कोई लेना देना नहीं है। यह पूरी तरह से फर्जी है। वहीं हेमांगी सखी ने कहा कि वह मंगलवार को बनारस पहुंचकर इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगी और इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ेंगी।