फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा सरकार में मंत्री रहे पूर्वांचल के दिग्गज कांग्रेसी नेता कल्पनाथ राय के बेटे-बहू में विवाद

Sat, 04 Jan 2020 10:21 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय के परिवार के अंदरखाने का विवाद शनिवार की शाम को सड़क पर आ गया। कल्पनाथ राय के पुत्र सिद्धार्थ राय मधुबन के गंगऊपुर गांव में रहते हैं जबकि उनकी पत्नी ज्यादातर पैतृक गांव सेमरी जमालपुर में रहती हैं।

विज्ञापन


कल्पनाथ की 78वीं जयंती पर शनिवार शाम को सीता राय पति को गांव ले जाने के लिए गंगऊपुर पहुंची तो पति-पत्नी दोनों में विवाद शुरू हो गया और हाथापाई हो गई। सीता राय के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों को समझा कर शांत कराया। सिद्धार्थ राय के खुद को बीमार बताने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां से वाराणसी रेफर कर दिया गया।
 

बताते चले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की मौत के बाद कल्पनाथ राय के एकलौते पुत्र सिद्धार्थ राय पैतृक गांव सेमरी जमालपुर छोड़ मधुबन थाना क्षेत्र के गंगऊपुर गांव में रहते हैं। मधुबन संवाददाता के अनुसार शनिवार को कल्पनाथ राय की 78वीं जयंती के अवसर पर उनकी पुत्रवधू सीता राय अपने पति सिद्धार्थ राय लेने के लिए गंगऊपुर गांव पहुंची।

विज्ञापन


उन्होंने पति पर महिला मित्र के साथ रहने का आरोप लगाते हुए अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाया तो पति पत्नी के बीच पहले विवाद हुआ फिर हाथापाई हो गई। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। इस दौरान सीता राय पति को साथ ले जाने के लिए अड़ी रही। सिद्धार्थ राय के बीमारी का हवाला देने पर मधुबन थाने के प्रभारी कुमुद शेखर सिंह ने उन्हें अस्पताल भेज दिया। बढुआ गोदाम संवाददाता के अनुसार देर शाम जिला अस्पताल पहुंचे सिद्धार्थ को सीता राय ने डाक्टरों से कहकर वाराणसी के लिए रेफर कराया।

इस दौरान सीता राय ने कहा कि उनके पति सिद्धार्थ की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इनका समुचित उपचार कराने के लिए वाराणसी ले जा रही हूं। जबकि सिद्धार्थ ने पत्नी से जान का खतरा बताया। बाद में मौके पर पहुंचे, एएसपी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस सुरक्षा में सिद्धार्थ राय को सीता के साथ भेजा गया है। क्योंकि सिद्धार्थ राय ने फोनकर खुद के जान को खतरा बताया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें